
'पुतिन पर विश्वास...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन की तुलना में रूस के साथ डील करना आसान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता करना यूक्रेन की तुलना में अधिक आसान है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा है और उन्हें लगता है कि पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह यूक्रेन पर दबाव डाल रहे हैं ताकि जल्द से जल्द युद्ध खत्म किया जा सके.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता करना यूक्रेन की तुलना में अधिक आसान है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा है और उन्हें लगता है कि पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं.
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैं पुतिन पर विश्वास करता हूं. मेरे लिए यूक्रेन से निपटना ज्यादा कठिन हो रहा है, क्योंकि उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. रूस के साथ डील करना ज्यादा आसान हो सकता है. हम यूक्रेन पर अधिक दबाव बना रहे हैं, ताकि युद्ध को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके."
बता दें कि यूक्रेन पिछले तीन साल से रूस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और अमेरिका से सैन्य व आर्थिक सहायता की उम्मीद कर रहा है. लेकिन ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य और खुफिया मदद पर रोक लगा दी है. इसका मकसद यूक्रेन पर दबाव बनाना है ताकि वह बातचीत के लिए तैयार हो जाए.
मेरे पुतिन से अच्छे संबंध रहे: ट्रंप
शुक्रवार को रूस पर नए प्रतिबंधों की धमकी देने के बावजूद ट्रंप ने कहा कि उन्हें समझ में आया कि पुतिन की सेना ने रातों-रात यूक्रेन में बड़े पैमाने पर बमबारी क्यों की. ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि वह वही कर रहे हैं जो इस पद पर कोई भी व्यक्ति अभी कर रहा होगा. मेरे पुतिन के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं. और आप जानते हैं वह युद्ध को खत्म करना चाहते हैं."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि वह (पुतिन) जितना होना चाहिए था, उससे कहीं अधिक उदार होने जा रहे हैं, और यह बहुत अच्छा है. इसका मतलब है कि बहुत सारी अच्छी चीजें हैं. ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग पर अड़े रहने का फैसला किया, तो अमेरिका उनकी मदद करना बंद कर सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










