
पुणे में 19 साल की लड़की से रेप, फिर भाई-बहन को जबरन आपत्तिजनक हालत में करके बनाया वीडियो
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार रात शिरूर तहसील में दो युवकों ने चाकू की नोक पर 19 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार रात शिरूर तहसील में दो युवकों ने चाकू की नोक पर 19 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता और उसके चचेरे भाई को जबरन आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए मजबूर किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया.
कब हुआ हादसा? रंजनगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक महादेव वाघमोडे के मुताबिक, पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ घर के पास एक सुनसान जगह पर बैठी थी, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे. उन्होंने चाकू दिखाकर दोनों को डराया और जबरदस्ती वीडियो बनाया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके सोने की नथ व पेंडेंट लूटकर फरार हो गए.
घटना के बाद, हिम्मत दिखाते हुए लड़की ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया.
आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों का हुलिया जुटाया और तेजी से तलाश शुरू की. महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं.
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने उन्हें 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










