
पुणे में हमलावरों में दुकान पर बोला धावा, कटार से किया हमला, दो भाई घायल
AajTak
पुणे के चतुर्श्रृंगी इलाके में चार बदमाशों ने दुकानदार पर कटार से हमला कर दिया. हमले में दुकानदार और उसका भाई घायल हो गया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुणे के चतुर्श्रृंगी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान पर धावा बोल दिया और दुकान बंद करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित दुकानदान ने चतुर्श्रृंगी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायत के अनुसार, आरोपी गुरुराज फुंड और स्वराज तेमकर उर्फ बाल्या ने हमला किया, जिसमें शिकायतकर्ता को कई चोटें आईं. शिकायतकर्ता के भाई गोपाल ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया. झड़प में गुरुराज भी घायल हो गया है.
शिकायत के मुताबिक, घटना दोपहर के वक्त हुई जब दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी. चार बदमाश अचानक दुकान में घुसे और मालिकों को दुकान बंद करने की धमकी देने लगे.
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो गुरुराज फुंड ने लोहे की कटार से शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया. इससे शिकायतकर्ता को हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं. उनके भाई गोपाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया.
पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







