
पुणे में फंदे पर लटका मिला FTII की छात्रा का शव, नैनीताल की रहने वाली थी लड़की
AajTak
पुलिस के मुताबिक, ये छात्रा पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में पढ़ती थी और वहां हॉस्टल में रहती थी. छात्रा मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली थी. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक 25 साल की छात्रा का शव उसके हॉस्टल में मिला है. छात्रा कमरे में एक फंदे पर लटकी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. घटना के बारे में जानकारी की जा रही है. छात्रा के बारे में जानकारी की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, ये छात्रा पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में पढ़ती थी और वहां हॉस्टल में रहती थी. छात्रा मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली थी. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुणे पुलिस का कहना है कि घटना में आगे की जांच जारी है.
FTII में एक महीने में दूसरी सुसाइड की घटना
छात्रा के करीबियों के बारे में भी पता किया जा रहा है. उनके पूछताछ की जाएगी और घटना की जानकारी जुटाई जाएगी. छात्रा के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है. बता दें कि FTII में स्टूडेंट के सुसाइड की एक महीने के भीतर ये दूसरी घटना है.
5 अगस्त की सुबह 32 साल के छात्र का शव लटका मिला था. पुलिस ने कहा था कि भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के एक छात्रावास के कमरे में स्टूडेंट का शव मिला है. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. आगे की जांच कर रहे हैं.
बता दें कि FTII में देशभर से स्टूडेंट पढ़ने आते हैं. यहां पढ़ाई के बाद कई स्टूडेंट ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस संस्था ने देश को कई बड़े एक्टर्स भी दिए हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








