
पुणे में पेशवाओं के किले में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, जमकर बवाल... हिंदू संगठन ने गौमूत्र से किया शुद्धिकरण
AajTak
पुणे के शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बवाल हो गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने गौमूत्र छिड़ककर शुद्धिकरण किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शनिवार वाडा के बाहर स्थित हजरत ख्वाजा सय्यद दरगाह के पास भी विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका.
पुणे में ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. BJP की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर इसे ऐतिहासिक धरोहर के अपमान का मामला बताते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया.
रविवार को कुलकर्णी ने सकल हिंदू समाज और पतित पावन संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार वाडा परिसर में जोरदार आंदोलन किया, जिसमें नमाज वाले स्थान पर गौमूत्र और गोबर छिड़ककर 'शुद्धिकरण' किया गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प से माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया.
दरअसल, शनिवार को पुणे स्थित शनिवार वाडा के ऊपरी मंजिल का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में छह से सात मुस्लिम महिलाएं चटाई बिछाकर नमाज पढ़ रही हैं, जबकि आसपास बच्चे खेल रहे हैं और पर्यटक घूम रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
मेधा कुलकर्णी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'शनिवार वाडा में नमाज नहीं चलेगी, हिंदू समाज जाग चुका है! चलो शनिवार वाडा!' उन्होंने रविवार शाम 4 बजे कस्बा पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया था, जहां कुलकर्णी के विरोध पर बगीचे को बंद कर दिया गया था.
गोमूत्र से किया शुद्धिकरण
रविवार को कुलकर्णी के नेतृत्व में सैकड़ों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार वाडा पहुंचे. उन्होंने नमाज वाली जगह पर गौमूत्र छिड़ककर और शिव वंदना कर 'शुद्धिकरण' किया और शनिवार वाडा हमारा है, ये पेशवाओं का गौरव है जैसे नारे लगाए.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









