
पुणे में दिल दहला देने वाला कांड... 12वीं के छात्र की तलवार से हत्या, दोस्तों ने शव के टुकड़े कर कुएं में फेंके
AajTak
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब छात्र पुणे में परीक्षा देने गया था. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले (Ahilyanagar) में 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों को शक था कि छात्र ने उन दोनों के संबंधों को लेकर उन्हें बदनाम किया था. इसी को लेकर आरोपियों ने तलवार से हत्या कर शव के टुकड़े कुओं में फेंक दिए. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
एजेंसी के अनुसार, 12वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र पुणे जिले में HSC परीक्षा देने गया था. इसी दौरान 6 मार्च को वह लापता हो गया था. जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: UP: ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- आत्महत्या
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो 12 मार्च को दानेवाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक शव के कटे हुए अंग, पैर और धड़ मिले. इसके अगले दिन दूसरे कुएं से सिर और दोनों हाथ एक बोरी में बरामद हुए. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतक के ही दो दोस्तों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को शक था कि छात्र ने उनके रिश्ते को लेकर बदनामी फैलाई थी. इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची. उन्होंने तलवार हत्या कर शव के टुकड़े कर कुओं में फेंक दिए. फिलहाल, 19 वर्षीय आरोपी पुलिस कस्टडी में है, जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस इस केस की हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों की भी तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







