
पुणे में एलिमनी में महिला को मिले थे 5 करोड़, NRI ने दोस्ती की और ठग लिए 3.6 करोड़
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने एक महिला से शादी का वादा कर ₹3.6 करोड़ की ठगी की. आरोपी ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला को अपने जाल में फंसाया था.
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी कांड का खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि एक भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने शादी का झांसा देकर महिला से ₹3.6 करोड़ की ठगी की और गायब हो गया. आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर व्यवसाय में निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम हड़प ली. पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को पुलिस ने बताया कि जो लोग इसी तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं और जिन्हें आरोपी ने 'डॉ. रोहित ओबेरॉय' के नाम से ठगा है, वे आगे आकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
आरोपी का असली नाम अभिषेक शुक्ला है और वो लखनऊ का रहने वाला है. उसके पास ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट बरामद हुआ है. उसे बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया.
महिला ने जीवनसाथी की तलाश में बनाई थी प्रोफाइल
पुणे के अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) पंकज देशमुख ने बताया, महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और वर्तमान में पुणे में रहती है. उसने जीवनसाथी की तलाश में एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर प्रोफाइल बनाई थी. आरोपी ने 2023 में उससे संपर्क किया. पहले दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर उसका भरोसा जीत लिया. उसके बाद दोनों पुणे और भारत के अन्य हिस्सों में साथ रहे.
तलाक के बाद महिला को मिला था 5 करोड़ का गुजारा भत्ता
देशमुख ने बताया, महिला का तलाक हो चुका था और उसकी पहली शादी से ₹5 करोड़ का गुजारा भत्ता मिला था और वो बच्चों के लिए माइंडफुलनेस और आध्यात्मिकता पर केंद्रित एक व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही थी. जब आरोपी को उसकी आर्थिक स्थिति का पता चला तो उसने एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय योजना का प्लान बनाया और महिला को अपनी बातों में फंसा लिया. बाद में निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








