
पुणे पोर्श कांड: DNA टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए आरोपी की मां के ब्लड सैंपल
AajTak
किशोर के माता-पिता को पहले एक स्थानीय अदालत ने 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार को महिला के ब्लड सैंपल लिए गए और इसे डीएनए सैंपलिंग के लिए एफएसएल को भेज दिया गया है.
Pune Porsche Case: पुणे पोर्श कांड के आरोपी किशोर की मां के ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए हैं. इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सैंपल ये जानने के लिए लिया गया है कि शराब के सेवन की पुष्टि करने के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में टेस्ट के लिए ससून जनरल अस्पताल में किशोर की जगह गिरफ्तार की गई महिला के नमूने का इस्तेमाल किया गया था या नहीं?
इससे पहले, पुलिस ने इस सिलसिले में ससून अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अजय तावड़े और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हल्नोर के साथ-साथ एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया था. उन पर शराब की जांच को प्रभावित करने और ब्लड सैंपल की अदला-बदली करने के लिए आरोपी किशोर के माता-पिता के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है.
किशोर के माता-पिता को पहले एक स्थानीय अदालत ने 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार को महिला के ब्लड सैंपल लिए गए और इसे डीएनए सैंपलिंग के लिए एफएसएल को भेज दिया गया है.
इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे मामले में एक विशेष वकील की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं और जल्दी से जल्दी आरोप पत्र दाखिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
जांच अधिकारी ने कहा, 'हम प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रहे हैं, साथ ही अदालत में पेश करने के लिए दुर्घटना स्थल का डिजिटल पुनर्निर्माण भी कर रहे हैं. मुख्य फोकस एक विशेष वकील की नियुक्ति, जल्दी से आरोप पत्र दाखिल करना और तेजी से सजा सुनिश्चित करने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाना है.'
एक आरोप पत्र किशोर न्याय बोर्ड में नाबालिग के खिलाफ और दूसरा माता-पिता और गिरफ्तार डॉक्टरों के खिलाफ नियमित अदालत में दाखिल किया जाएगा. यह मामला खून के नमूने की अदला-बदली और ड्राइवर को बंधक बनाने से संबंधित होगा.'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









