
पुणे पोर्श कांड: नियमों को ताक पर रखा, आनन-फानन में दी जमानत... जांच रिपोर्ट में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को लेकर बड़े खुलासे
AajTak
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एलएन दानवाड़े ने इस मामले में नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित बहुत ही नरम शर्तों पर जमानत दे दी थी. यह तत्थ सार्वजनिक होने के बाद इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचा दिया.
पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी को दी गई जमानत के संबंध में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के दो सदस्यों के आचरण की जांच के लिए गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रक्रियात्मक खामियां, नियमों और मानदंडों का उल्लंघन पाया है. गत 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में बाइक सवार एक लड़के और लड़की की उस वक्त मौत हो गई थी, जब उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी. वे दोनों आईटी प्रोफेशनल थे और पुणे स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे. कार कथित तौर पर एक नाबालिग नशे की हालत में चला रहा था.
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एलएन दानवाड़े ने इस मामले में नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित बहुत ही नरम शर्तों पर जमानत दे दी थी. यह तत्थ सार्वजनिक होने के बाद इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचा दिया. डब्ल्यूसीडी के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पांच सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को अपनी 125 पन्नों की रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग (DWCD) के आयुक्त को सौंप दी. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विभाग ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के दो सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है'.
यह भी पढ़ें: पुणे पोर्श कांड: DNA टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए आरोपी की मां के ब्लड सैंपल
सूत्र ने कहा, 'जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई को जेजेबी के एक सदस्य द्वारा जमानत आदेश जारी करते समय गंभीर खामियां और गलतियां पाई गईं. हालांकि जमानत देने का आदेश एक सदस्य द्वारा जारी किया गया था, लेकिन दूसरे सदस्य ने आदेश की समीक्षा करने के बजाय अगले दिन सहमति दे दी. दोनों सदस्यों की ओर से नियमों और मानदंडों का पालन नहीं किया गया. समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि आदेश जारी करने में जल्दबाजी की गई और कुछ मानदंडों का उल्लंघन किया गया. पुलिस ने धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) का उल्लेख किया था, लेकिन बोर्ड सदस्य द्वारा आदेश जारी करते समय इसे नजरअंदाज कर दिया गया. उन्हें इसके बारे में अवगत करा दिया गया है'.
डब्ल्यूसीडी विभाग द्वारा नियुक्त समिति ने अपनी जांच के तहत दो जेजेबी सदस्यों के बयान दर्ज किए थे. जेजेबी में डब्ल्यूसीडी विभाग द्वारा नियुक्त दो सदस्य और न्यायपालिका से एक सदस्य शामिल है. नाम गुप्त रखने की शर्त पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि समिति का काम राज्य सरकार द्वारा नियुक्त दो सदस्यों की जांच करना था. डब्ल्यूसीडी कमिश्नर डॉ प्रशांत नारनवरे ने पुष्टि की कि जांच समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है और कहा कि दोनों जेजेबी सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. दोनों को अगले चार से पांच दिनों में अपना जवाब देने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: 15 फोन कॉल, 3 लाख की रिश्वत और गुनहगार की 'बेगुनाही'... पुणे पोर्श कांड में सीक्रेट डील की Inside Story

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











