
पुणे: ट्रैफिक सिग्नल पर कार रोककर पेशाब करने वाला गिरफ्तार, Video वायरल होने के बाद से था फरार
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर कार रोक कर पेशाब करने वाले युवक और साथ में मौजूद उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे.
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक युवक का बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था. युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था और कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था. युवक की इस हरकत के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं, अब उसे पड़ोसी जिले सतारा से गिरफ्तार कर लिया गया है.
कार में साथ मौजूद युवक को भी किया गया गिरफ्तार
ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब करने वाले गौरव आहूजा के अलावा भाग्येश ओसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आहूजा के साथ भाग्येश भी कार में मौजूद था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ उपद्रव, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक सड़कों पर खतरा पैदा करने सहित अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता व मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए', पुणे रेप केस के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोले डिप्टी CM अजित पवार
घटना के बारे में जानकारी देते हुए येरवडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ओसवाल को शाम को उसके घर से हिरासत में लिया गया. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद से फरार चल रहे आहूजा को बाद में रात में सतारा के कराड तहसील से हिरासत में लिया गया.
आगे की सीट पर बैठा था ओसवाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










