
पीएम मोदी ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को दी बधाई, येदियुरप्पा के लिए कही ये बात
ABP News
BJP के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई को राजभवन के ग्लास हाउस में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. बसवराज बोम्मई ने भगवान के नाम पर शपथ ली.
नई दिल्ली: बसवराज बोम्मई ने आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बोम्मई ने कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा का स्थान लिया है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पार्टी में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी बधाई दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर बसवराज बोम्मई को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बोम्मई जी को कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई. वह अपने साथ समृद्ध विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आए हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाएंगे. फलदायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं."More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












