
पीएम मोदी नाइजीरिया के बाद ब्राजील रवाना, जी-20 शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत, ये होगा शेड्यूल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 समिट में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 समिट में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय से बातचीत की. पीएम मोदी 17 साल के अंतराल के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा पर रविवार को सुबह नाइजीरिया की राजधानी पहुंचे थे. अपनी यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया कि प्रोडक्टिव यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद. यह भारत-नाइजीरिया की दोस्ती को मजबूती और उत्साह प्रदान करेगी.
प्रधानमंत्री मोदी का ब्राजील में ये होगा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
सोमवार सुबह 5:20 बजे: गैलेओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी सुबह 5:50 बजेः होटल नैशनल रियो डी जेनेरो पहुंचेंगे शाम 6:30-7:00 बजेः भूख और गरीबी के खिलाफ़ ग्लोबल गठबंधन शुभारंभ शाम 7 बजे-रात 9:30 बजे: भूख और गरीबी के खिलाफ़ लड़ाई (फर्स्ट सेशन) रात 9:30-10:30 बजे: लंच रात 10:45-11:55 बजे: ग्लोबल गवर्नेंस के संस्थानों का सुधार (सेकेंड सेशन) रात12:00 बजे-रात 1:55 बजे: द्विपक्षीय बैठकें रात 2 से-रात 2:30 बजे: वैश्विक शासन के संस्थानों का सुधार (सेकेंड सेशन) सुबह 3 बजे-सुबह 3:25 बजे (स्थानीय समयानुसार): द्विपक्षीय बैठक
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में अपनी यात्रा का समापन किया. इस दौरान उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया. इस सम्मान को पाने वाले वे दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए हैं.
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कहा कि भारत नाइजीरिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को उच्च प्राथमिकता देता है और वह रक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा.
पीएम मोदी ने लगभग 60,000 की संख्या वाले भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत-नाइजीरिया संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बताया और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए टीनूबू को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत पिछले महीने बाढ़ से प्रभावित नाइजीरियाई लोगों के लिए 20 टन राहत सामग्री भेज रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











