
पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की हुई नीलामी, नीरज चोपड़ा के गोल्डन भाले की लगी डेढ़ करोड़ कीमत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में दी गई चीजों की नीलामी का समय पूरा हो गया है. वेबसाइट के जरिए से हुए ई-ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की लगी. भाले की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये लगाई गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में दी गई चीजों की नीलामी का समय पूरा हो गया है. वेबसाइट के जरिए से हुए ई-ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की लगी. भाले की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये लगाई गई है. ऑनलाइन स्टोर्स में इस तरह के भाले की कीमत सिर्फ 80 हजार ही है. इसके अलावा, टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वालीं भवानी देवी के ऑटोग्राफ की गई फेंसिंग सवा एक करोड़ रुपये में नीलाम हुई. इसके लिए 60 लाख रुपये का बेस प्राइस तय किया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











