
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी विधायकों से मिले मणिपुर के राज्यपाल, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
AajTak
पीएम मोदी के 13 सितंबर को मणिपुर दौरे से पहले राज्य में राजनीतिक और सुरक्षा हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को राज्यपाल ए.के. भल्ला ने चुराचांदपुर के भाजपा विधायकों और शीर्ष अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें विधायकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर 'राजनीतिक समाधान' की मांग दोहराने का फैसला किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 सितंबर को मणिपुर दौरे से पहले- यानी राष्ट्रपति शासन लागू हुए पूरे सात महीने बाद- राज्य में राजनीतिक और सुरक्षा गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार सुबह राज्यपाल ए.के. भल्ला ने चुराचांदपुर जिले के भाजपा विधायकों से डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मुलाकात की और दौरे से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की.
प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे कुकी-जो विधायक
बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू हुई, जिसमें तिपाइमुख के विधायक नगुरसंगलूर सनाते, थानलोन के वुंगजगिन वाल्टे, हेंगलेप के लेटजामंग हाओकिप, चुराचांदपुर के एल.एम. खाउटे और सैकॉट के पाओलिएनलाल हाओकिप शामिल हुए. इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष थंगलाम हाओकिप भी मौजूद थे. सिंगहाट के विधायक चिनलुंथांग इस बैठक से अनुपस्थित रहे.
बैठक में मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल, डीजीपी राजीव सिंह और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह भी शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, कुकी-जो विधायकों ने राज्यपाल को बताया कि वे प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें 'राजनीतिक समाधान' की मांग दोहराई जाएगी- जिसका व्यापक अर्थ कुकी-जो बहुल पहाड़ी जिलों के लिए केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा माना जा रहा है.
राजभवन में हुई उच्चस्तरीय चर्चा यह बैठक 7 सितंबर को राजभवन, इम्फाल में राज्यपाल भल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय चर्चा के बाद बुलाई गई. उस चर्चा में भाजपा के 32 में से 23 विधायक शामिल हुए थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ठोकचोम सत्यव्रत सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी भी मौजूद थे. उस समय मुख्य फोकस कार्यक्रम प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शांति बनाए रखने के उपायों पर था.
मणिपुर में सुरक्षा तैयारियां तेज

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












