
पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक खत्म, पाक पर आगे की रणनीति पर हुई चर्चा, देखें
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृहमंत्री अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं. इन बैठकों में पाकिस्तान को दिए गए मुंहतोड़ जवाब के बाद आगे की कूटनीति और रणनीति पर चर्चा हुई. एक घंटे से ज़्यादा चली इन बैठकों में इस बात पर भी विचार किया गया कि विश्व को कैसे बताया जाए कि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है. देखें...

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












