
पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की मुलाकात, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर
AajTak
पीएम मोदी और टस्क ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष सहित आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार, जलवायु परिवर्तन कार्रवाई और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर चिंता जाहिर की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वारसॉ में पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और एक साझा बयान जारी किया. दोनों देश के पीएम ने ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने व्यापार और निवेश, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, रक्षा, सांस्कृतिक सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की.
दोनों नेताओं ने फूड प्रोसेसिंग, शहरी बुनियादी ढांचे, जल, इलेक्ट्रिक वाहन, ग्रीन हाइड्रोजन, एआई, खनन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग पर सहमती जताई. पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क ने लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को और बेहतर करने पर जोर दिया. इस संबंध में उन्होंने जामनगर के महाराजा और कोल्हापुर के शाही परिवार की उदारता के आधार पर दोनों देशों के बीच स्थापित संबंधों का भी जिक्र किया.
पीएम मोदी और टस्क ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष सहित आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार, जलवायु परिवर्तन कार्रवाई और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर चिंता जाहिर की.
बैठक के बाद पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आप लंबे समय से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं. भारत और पोलैंड की मित्रता को मजबूत करने में आपका बहुत बड़ा योगदान है. आज का दिन भारत और पोलैंड के संबंधों में विशेष महत्व रखता है. आज 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड का दौरा किया है. मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही मुझे ये सौभाग्य मिला है. इस अवसर पर मैं पोलैंड की सरकार और यहां के लोगों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. 2022 में यूक्रेन संकट के दौरान फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपने जो उदारता दिखाई, उसे हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते हैं.'
'हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हमने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है. भारत और पोलैंड के संबंध लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










