
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमेठी में होगा 'दंगल', भोपाल में 71 फीट का केक कटा
AajTak
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमेठी में आज से 19 सितंबर तक महादंगल का आयोजन हो रहा है. ये आयोजन स्मृति ईरानी करवा रहीं हैं. दावा है कि इसमें देशभर के 700 खिलाड़ी कुश्ती करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) का आज जन्मदिन है. वो 71 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर बीजेपी 'सेवा से समर्पण' अभियान चलाने जा रही हैं. वहीं, अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पीएम मोदी के जन्मदिन पर महादंगल का आयोजन करवा रहीं हैं. ये दंगल अमेठी में आज से शुरू होगा. उनका दावा है कि अमेठी में खेल जगत के इतिहास में सबसे बड़ा आयोजन है. वहीं, भोपाल में पीएम के जन्मदिन पर 71 फीट का केक काटा गया. ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में अमेठी में खेल के प्रति युवाओं में जोश भरने एवं प्रोत्साहन हेतु "राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021" का आयोजन PM @narendramodi जी के जन्मदिन पर शुरू हो रहा है। अमेठी के इतिहास में, राष्ट्रीय स्तर का यह पहला आयोजन निश्चित ही ऐतिहासिक होगा। pic.twitter.com/0PlN7e6yfU

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









