
पीआर श्रीजेश, आर अश्विन और शेखर कपूर... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से 71 विभूतियों को किया सम्मानित
AajTak
इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया. पुरस्कार विजेताओं में साहित्य, कला, चिकित्सा, खेल, व्यापार, उद्योग, सामाजिक कार्य और आध्यात्मिकता जैसे क्षेत्रों के लोग शामिल हैं.
भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित सिविल अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. पद्म पुरस्कार विजेता मंगलवार सुबह, 29 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा, वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी दौरा करेंगे.
इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया. पुरस्कार विजेताओं में साहित्य, कला, चिकित्सा, खेल, व्यापार, उद्योग, सामाजिक कार्य और आध्यात्मिकता जैसे क्षेत्रों के लोग शामिल हैं. पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता: एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) - केरल, साहित्य और शिक्षा (परिजन: सरस्वती, पत्नी)
दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी - तेलंगाना, चिकित्सा
लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम - कर्नाटक, कला
ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) - जापान, व्यापार और उद्योग (परिजन: तोशिहिरो सुजुकी, पुत्र)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










