
पिता सुनील से तुलना होने पर 'बॉर्डर 2' एक्टर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहां- 'मुझे पहले से ही पता था'
ABP News
Ahan Shetty: ‘बॉर्डर-2’ के रिलीज होते ही अहान शेट्टी की तुलना उनके पिता सुनील शेट्टी से होने लगी जिसे लेकर एक्टर पहले थोड़ा नर्वस थे. उन्हें पता था कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं होगा.
मल्टी-स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म में चार जांबाज सैनिकों की कहानी दिखाई गई है जिनमें से एक किरदार अहान शेट्टी ने निभाया है. देशभक्ति और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
आसान नहीं था अहान शेट्टी के लिए ये सफरअहान शेट्टी ने फिल्म में एक नौसेना अधिकारी का रोल निभाया है लेकिन उनके लिए ये फिल्म सिर्फ एक किरदार नहीं थी. शूटिंग उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि उनके पिता सुनील शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर’ के पहले पार्ट का अहम हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में अहान के सामने सिर्फ एक्टिंग की नहीं बल्कि अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी थी.
पिता के साथ शूट न कर पाने का मलालआईएएनएस से बातचीत में अहान शेट्टी ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो अपने पिता के साथ फिल्म में शूट नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि फिल्म का आखिरी सीन ऐसा था जिसे वो अपने पिता के साथ करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. अहान ने बताया कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म के रिलीज होते ही उनकी तुलना सुनील शेट्टी से की जाएगी खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें वही खास सीन निभाना था जो उनके पिता ने पहले पार्ट में किया था.
A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)













