
पिता लालू यादव को किडनी देने के बाद बेटी रोहिणी का पहला ट्वीट, कही ये बड़ी बात
AajTak
लालू यादव को किडनी दान करने और सफल ऑपरेशन के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने पहला ट्वीट किया है. रोहिणी ने ट्वीट कर समर्थकों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा, 'मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव को अपनी किडनी दान करने के बाद अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने पहली बार ट्वीट कर अपने और पिता के स्वास्थ्य की जानकारी समर्थकों से साझा की है. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी आचार्या ने बताया कि मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं और पापा (लालू यादव) भी ठीक हैं.
रोहिणी आचार्या ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं. पापा भी ठीक हैं. आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है. आप सबकी प्रार्थना काम आयी है. दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है. आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है. मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है.'
इसके अलावा रोहिणी आचार्या ने एक अन्य ट्वीट कर प्यार और दुआ के लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, 'मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं.
बता दें कि बीते सोमवार को उनका किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया गया था. उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा डोनेट की गई किडनी लगाई गई है.
मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ. पापा भी ठीक हैं. आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है. आप सबकी प्रार्थना काम आयी है. दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है. आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है. मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है. pic.twitter.com/Ijk5rCOTnu

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










