
पिता को 2 लाख रुपये में बेचने चली बेटी, गुस्से में घर के बाहर लगाया ऐसा पोस्टर
AajTak
हाल में एक शख्स ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे बेटी की बात न मानने पर वह उससे भड़क गई. वह इस कदर नाराज हुई कि पिता से बदला लेने के लिए वह पिता को बेचने ही चल पड़ी.
आमतौर लोग बातचीत में कहते हैं आजकल के बच्चे बहुत तेज हो गए हैं. ये सच भी है क्योंकि कई बार यही बच्चे मासूमियत में कुछ ऐसा कर देते हैं जो बड़ों की सोच से भी परे होता है. अब माता पिता से बच्चों का जिद करना और कई मामलों में उनका इसे पूरा न करना कोई नई बात तो नहीं. लेकिन क्या हो अगर बात न मानने पर बच्चे माता पिता से बदला लेने पर ही आ जाएं. हाल में ट्विटर पर एक शख्स ने कुछ ऐसा ही बताया.
बेटी ने पिता से लिया बदला
उसने बताया कि उसने अपनी 8 साल की बेटी की एक बात नहीं मानी तो वह इसका खतरनाक बदला लेने पर उतर आई. @Malavtweets नाम की ट्विटर आईडी से शख्स ने दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा - मैंने अपनी बेटी की बात नहीं मानी तो उसने हमारे अपार्टमेंट के दरवाजे पर पेंसिल से लिखा एक नोटिस लटका दिया. मैं सोच रहा हूं कि क्या मेरी बस इतनी ही कीमत है.
2 लाख रुपये में पिता को बेचने चली
इस नोटिस में उसने लिखा है- father for sale at rupees 2 lakh, for more info ring bell (पिता बिकाऊ है केवल 2 लाख रुपये में- ज्यादा जानकारी के लिए बेल बजाएं). पोस्ट में लगी तस्वीर में अपार्टमेंट के दरवाजे पर लटका नोटिस साफ दिख रहा है.
'गजब दिमाग है, बात नहीं मानी तो...'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











