
पिता को बचाने के लिए बेटा लगा रहा दंडवत परिक्रमा, कोविड से हैं 75 फीसदी संक्रमित
AajTak
कोरोना की इस दूसरी लहर ने अच्छे-अच्छे लोगों को तोड़कर रख दिया है और कई परिवार तबाह कर दिए हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आया है जहां कोविड संक्रमण से पीड़ित पिता को बचाने के लिए बेटे ने दंडवत परिक्रमा की. प्राइवेट हॉस्पिटल से अचलेश्वर महादेव तक 3 दिन से बेटा परिक्रमा लगा रहा है. डॉक्टरों ने उससे कहा है कि अब भगवान ही बचा सकते हैं, मेरे हाथ से केस बाहर है.
कोरोना की इस दूसरी लहर ने अच्छे-अच्छे लोगों को तोड़कर रख दिया है और कई परिवार तबाह कर दिए हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आया है जहां कोविड संक्रमण से पीड़ित पिता को बचाने के लिए बेटे ने दंडवत परिक्रमा की. प्राइवेट हॉस्पिटल से अचलेश्वर महादेव तक 3 दिन से बेटा परिक्रमा लगा रहा है. डॉक्टरों ने उससे कहा है कि अब भगवान ही बचा सकते हैं, मेरे हाथ से केस बाहर है. यह किस्सा ग्वालियर के एक निजी अस्पताल का है. यहां भिंड निवासी रामकुमार शर्मा (51 साल) पेशे से हार्डवेयर व्यापारी हैं. उनका बेटा शिवम, पिता के फेफड़े 75 फीसदी संक्रमित होने पर इलाज के लिए 15 दिन पहले ग्वालियर के जनक हॉस्पिटल लेकर आया था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










