
पिता की मौत से दुखी म्यूजिक कंपोजर Vishal Dadlani, बोले- मां को गले तक नहीं लगा सकता
AajTak
एक तरफ विशाल ददलानी कोविड-19 की लड़ाई लड़ रहे हैं. दूसरी तरफ उनके पिता के निधन ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है. मुसीबत की इस घड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपना दुख बयां किया है. पोस्ट के जरिये विशाल ददलानी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपने पिता को ही नहीं, बल्कि धरती पर मौजूद सबसे अच्छे इंसान को भी खो दिया है.
बॉलीवुड से एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है. 2022 में मानो म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ वक्त पहले विशाल ददलानी कोविड-19 की चपेट में आये. इसके बाद विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी के निधन की खबर सामने आई है. इस बात की जानकारी खुद विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












