
पिता का छूटा हाथ, भीड़ देख किनारे हुई बच्ची, फिर धक्का लगने से सिर में घुसी लोहे की रॉड... दिल्ली भगदड़ की दर्दनाक कहानी
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ में सात साल की मासूम रिया की भी मौत हो गई. उस दर्दनाक मंजर को याद कर उसके पिता भावुक हो गए और बताया कि भीड़ की वजह से बेटी का हाथ उनके हाथ से छूट गया. इसी दौरान भीड़ ने उसे धक्का दे दिया जिसके बाद किनारे में एक लोहे की रॉड उसके सिर में घुस गई. बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें सागरपुर की रहने वाली 7 साल की मासूम रिया की भी जान चली गई. मौत के उस दर्दनाक मंजर को याद करते हुए उसके पिता ओपिल सिंह भावुक हो गए और रुंधे गले से बताया कि प्लेटफार्म नंबर 14 पर भगदड़ कैसे मची.
उन्होंने कहा कि जब प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मचा तो वह प्रयागराज जानेवाली ट्रेन को छोड़कर घर वापसी के लिए पुल की सीढ़ी पर चढ़ने लगे. इसी दौरान सामने से सैकड़ों लोग आ रहे थे और अपना-अपना सामान भी फेंकते हुए भाग रहे थे.
इसी दौरान उनकी बच्ची का हाथ उनके हाथ से छूट गया और वो सीढ़ी के साथ वाले खाली हिस्से में घुस गई जहां भीड़ की दबाव की वजह से लोहे का एक रॉड उसके सिर में घुस गया. इसके बाद उसके परिवार वाले बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसे लेकर इधर-उधर भागते रहे लेकिन कोई मदद नहीं मिली.
बाद में वो खुद आधे घंटे के बाद अपनी बेटी रिया को लेकर किसी तरह अस्पताल पहुंच पाए जहां उसकी मौत हो गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां थीं जिसमें रिया छोटी बेटी थी. उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
मृतक बच्ची के पिता ने कहा, स्टेशन पर जब काफी भीड़ हो गई तो हम वापस घर आने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने लगे, 5 से 6 सीढ़ी ही चले थे ऊपर से हजारों की भीड़ सामान फेंकते हुए आगे बढ़ रहे थे. मेरी बेटी किनारे में चली गई और वहां निकला एक रॉड उसके सिर में घुस गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










