
'पिताजी का एक इशारा काफी, इन जयचंदों को जमीन में गाड़...' बहन रोहिणी के अपमान पर उबल पड़े तेज प्रताप
AajTak
बिहार की राजनीति में लालू पारिवारिक में शुरू हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है. तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के 'चप्पल उठाने' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर साझा किए भावुक पोस्ट में बिना नाम लिए हमला बोला और 'जयचंद' करार देते हुए कहा कि परिवार पर हमला करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी. तेज प्रताप ने लालू प्रसाद यादव से कार्रवाई करने और सिर्फ एक इशारा करने की अपील की है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में हालात लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े हालिया विवाद पर कड़ा बयान देते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट ने लालू परिवार में मचे घमासान को और उजागर कर दिया है.
तेज प्रताप ने अपने पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल (janshaktijantadal) पर लिखा. 'कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया…लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है.'
तेजस्वी की बुद्धि पर पर्दा पड़ गया है: तेज प्रताप यादव
उन्होंने आगे बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के सलाहकार माने जाने वाले चेहरों (संजय यादव, रमीज) पर हमला बोलते हुए लिखा, 'सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी.'
तेज प्रताप ने रोहिणी आचार्य के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन पर चप्पल उठया गया. तेज प्रताप ने आगे लिखा, 'जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है. जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है, इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है.'
'पिता जी बस एक इशारा कीजिए'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










