
पिज्जा है या भटूरा... ये वीडियो देख आप भी कहेंगे- आखिर ये बनाया क्या है?
AajTak
एक ऐसा डिश इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी कन्फ्यूज हो जाए- ये पिज्जा है या भटूरा. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि भटूरे का ये फ्यूजन भारत में नहीं बल्कि इटली में बनाया जा रहा है.
इंटरनेट पर इन दिनों भटूरा के एक फ्यूजन बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस डिश को देखकर आपका सिर चकरा जाएगा कि आखिर ये बना क्या रहा है. क्योंकि, शुरुआत में ऐसा लगता है कि ये पिज्जा बनाया जा रहा है. फिर इसे भटूरा की तरह तल दिया जाता है. यह देखकर कोई भी कन्फ्यूज हो जाए कि आखिर ये है क्या?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MeruOnX नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें भटूरा और पिज्जा जैसा एक डिश बनाते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - अटेंशन इंडिया: क्या आप जानते हैं इटली वाले पिज्जा भटूरा बेचने लगे हैं.
भटूरा है या पिज्जा इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक विदेशी शख्स भटूरे के लिए बनाए गए मैदे से बनाए गए बेस पर पिज्जे की तरह पहले सॉस का एक लेयर लगाता है. फिर टॉपिंग के तौर पर पनीर और चिकेन के टुकड़े और वेजिटेबल उस पर डालता है. इसके साथ ही ओरगेनो और कई सारे मसाले डाल देता है.
ये है इस डिश को बनाने का पूरा प्रोसेस यह देखने में एकदम पिज्जा की तरह लग रहा है. फिर उसके ऊपर से भटूरे वाले मैदे की एक लेयर चढ़ा देता है. इसके बाद इसे खौलते तेल की कढ़ाई में डाल कर भटूरे क तरह तल लेता है. यह देखने में बिलकुल स्टफ्ड भटूरे की तरह दिखता है. फिर वह शख्स इसे दो हिस्सों में काट कर दिखाता है, जो काफी डिलिसियस लग रहा है.
इटली में बनाने का किया जा रहा दावा इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि भटूरे का ऐसा फ्यूजन इटली में तैयार किया जा रहा है. वीडियो भी विदेश का ही लग रहा है, क्योंकि इसे बनाने वाले इंडियन नहीं दिख रहे हैं.
इस वीडियो पर कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक शख्स ने लिखा है कि इसका बैटर भटूरे के मैदे की तरह ही लग रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि मैंने इस डिश का बेक्ड वर्जन चखा है, जो काफी टेस्टी होता है. एक शख्स ने लिखा ये एक अलग ही डिश है. इसका नाम कैलजोन है. यह न तो भटूरा है न ही पिज्जा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











