
पिछले 10 मैच में केवल एक फिफ्टी... टी20 वर्ल्ड कप से पहले दुनिया के नंबर-1 बैटर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
AajTak
वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम पर अगर नजर डालें तो टीम बहुत संतुलित दिख रही है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई देखने को मिल रही है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत की चिंता बढ़ा दी है दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने. अभिषेक शर्मा इस दौरान बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. भारतीय टीम ने इस महामुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था. वर्ल्ड कप से पहले भारत को न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज खेलनी है, जो वार्म अपन की तरह होगी.
वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम पर अगर नजर डालें तो टीम बहुत संतुलित दिख रही है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई देखने को मिल रही है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत की चिंता बढ़ा दी है दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने. अभिषेक शर्मा इस दौरान बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
खराब दौर से गुजर रहे अभिषेक
अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले करीब एक महीने से खामोश है. उन्हें स्टार्ट अच्छा मिला है लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. उनके खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अभिषेक ने पिछली 10 पारियों में (घरेलू और इंटरनेशनल) केवल एक फिफ्टी लगाई है. उनके बल्ले से पिछली फिफ्टी 2 दिसंबर को आई थी. वो भी घरेलू मैच में जब उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई थी.
यह भी पढ़ें: 18 महीने से सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पोंटिंग ने दी वापसी की टिप्स
आंकड़े दे रहे गवाही

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










