
'पिछली सरकार मेवा वाली थी, हम सेवा वाली सरकार हैं', दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जारी किया 100 दिन की वर्क बुक
AajTak
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्क बुक जारी करते हुए कहा कि ये दिल्ली कि विकास यात्रा का एक डॉक्यूमेंट हैं. हमने जनहित में सब किया है. इसे लोगों के बीच ले जाएंगे. अगले 10 दिन हमारे विधायक, मंत्री और पार्षद लोगों के बीच जाएंगे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार बने हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में सीएम ने इन सौ दिनों के काम की वर्क बुक जारी की है. इस वर्क बुक को सभी विधायक दिल्ली की जनता के बीच लेकर जाएंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पिछली सरकार नाम करने वाली थी, ये सरकार काम करने वाली है. शीश महल में रह कर कुछ काम नहीं किया गया. हम विकसित दिल्ली के लिए काम करेंगे."
सीएम ने वर्क बुक जारी करते हुए कहा कि ये दिल्ली कि विकास यात्रा का एक डॉक्यूमेंट हैं. हमने जनहित में सब किया है. इसे लोगों के बीच ले जाएंगे. अगले 10 दिन हमारे विधायक, मंत्री और पार्षद लोगों के बीच जाएंगे.
'हम सेवा वाली सरकार...'
रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "कल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम करेंगे और लोगों के बीच जाएंगे. पिछली सरकार ने अरबों के शीश महल में रह कर कुछ नहीं किया. ये काम करने वाली सरकार है. वो मेवा वाली सरकार थी, हम सेवा वाली सरकार हैं, जनहित मे काम करने वाली सरकार हैं. जनता को कार्य का ब्यौरा देंगे."
उन्होंने आगे कहा कि हमारा एक-एक दिन लोगों के लिए है, विकसित दिल्ली विकसित भारत के नाम पर काम करना है. एक ऐसी सरकार, जो पूरी तरह से दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित है. मैंने जो बजट प्रस्तुत किया, उसको इम्प्लीमेंट करने के लिए पूरी सरकार लगी है. पहले से भी अधिक जीएसटी रेवेन्यू मिला है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










