
पिछड़ों की एकजुटता वाली राजनीति का धार्मिक चेहरा 'भोले बाबा', वेस्ट यूपी में है दबदबा
AajTak
हर महीने के पहले मंगल को नारायण साकार हरि का विशाल सत्संग होता है जिसमें लगभग 5 लाख लोग जुटते हैं. बिना किसी पब्लिसिटी के बिना सोशल मीडिया के बिना लाइव प्रवचन के नारायण साकार हरि दलित बिरादरी के सबसे बड़े धार्मिक चेहरे बन चुके हैं.
यूं तो नारायण साकार हरि के भक्त सभी बिरादरियों में हैं, लेकिन जाटव बिरादरी के भक्त इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. कहा जाता है कि इनकी धार्मिक ताकत की डोर थामकर कई चेहरे विधायक और सांसद बन गए. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जितना बड़ा विशाल सत्संग नारायण साकार हरि करते हैं उतना बड़ा कार्यक्रम किसी दूसरे धार्मिक गुरु या संत का नहीं होता था. बाबा को करीब से जानने वाले बताते हैं कि नारायण साकार हरि का सत्संग 5-5 लाख भक्तों का होने लगा जिससे अब शहरों से दूर अब खेतों में सत्संग के टेंट बनाए जाने लगे हैं.
हर महीने के पहले मंगल को नारायण साकार हरि का विशाल सत्संग होता है जिसमें लगभग 5 लाख लोग जुटते हैं. बिना किसी पब्लिसिटी के बिना सोशल मीडिया के बिना लाइव प्रवचन के नारायण साकार हरि दलित बिरादरी के सबसे बड़े धार्मिक चेहरे बन चुके हैं. चूंकि नारायण साकार हरि खुद भी जाटव बिरादरी से आते हैं, ऐसे में उनके भक्त सबसे ज्यादा इसी समाज से हैं और इस समाज में उनकी चर्चा एक आध्यात्मिक गुरु के तौर पर होती है जो उनके दुखों को हरता है. बीमारियों से निजात दिलाता है, भूत और प्रेत आत्माओं को दूर भगाता है. अपने हर विशाल सत्संग में सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए नारायण साकार हरि का कार्यक्रम होता है जिसमें एक छोटा प्रवचन और आरती होती है और बाकी वक्त में वह लोगों की बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं.
लगभग 20 सालों से नारायण साकार हरि हर महीने विशाल सत्संग का आयोजन करते रहे हैं, हाथरस में जो मौतें हुई उसमें 17 मौतें आगरा जिले की हैं, मृतकों में सबसे ज्यादा 14 महिलाएं जाटव बिरादरी से हैं जबकि तीन मल्लाह बिरादरी से.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर भाजपा के कई सियासी चेहरे तक सूरजपाल के मंच की शोभा बढ़ा चुके हैं. कहा जाता है कि सियासी दलों में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि का रसूख इतना रहा है कि टिकट दिलाने में भी उनकी भूमिका रहती है, हालांकि सीधे तौर पर यह सामने कभी नहीं आते, न ही कभी किसी राजनीतिक नेता के घर या मंच पर जाते हैं, लेकिन सूरजपाल को मानने वाले उनकी बात नहीं टालते.
बाबूराम पासवान बीजेपी से पूरनपुर के विधायक हैं जो कि दलित बिरादरी से आते हैं. पीलीभीत के एक स्थानीय फोटो जर्नलिस्ट संजीव सिंह पिछले दो दशक से नारायण साकार हरि को जानते रहे हैं और वह यह भी जानते हैं कि दो बार के विधायक बाबूराम पासवान जब विधायक नहीं बने थे तब से बाबूराम पासवान के सिर पर सूरजपाल का हाथ रहा है, बाबूराम पासवान अब बीजेपी से दो बार के विधायक हो चुके हैं.
संजीव सिंह ने आजतक को बताया की दो दशक पहले से बाबूराम पासवान नारायण साकार हरि का कार्यक्रम पूरनपुर में कराया करते थे. कई दिनों का यह कार्यक्रम होता था जिसमें ज्यादातर दलित बिरादरियां भागीदारी करती थी. फोटोग्राफर होने के नाते संजीव सिंह की पहुंच भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के कमरे तक रहती थी और बीजेपी के विधायक उनके अनन्य भक्तों में से एक थे. संजीव सिंह के मुताबिक 2022 चुनाव के पहले भी पूरनपुर में नारायण साकार हरि का समागम हुआ था और बीजेपी के विधायक ने ही उसे भी कराया था.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








