
पिछड़ा गांव, बिजली नहीं लेकिन बने मर्चेंट इंजीनियर, रेस्टोरेंट के जरिए गांव की तस्वीर बदलने की कोशिश
AajTak
अजय एक बेहद पिछड़े गांव से आते हैं जो कभी उपद्रवियों का गांव माना जाता था. आज भी गांव के हालात ऐसे हैं कि वहां बिजली नहीं है. आज वह मरीन इंजीनियर बन चुके हैं लेकिन बिहार के जिस गांव से अजय आते हैं वो बेहद पिछड़ा हुआ है. अजय नोएडा में रहते हैं और यहां उनका एक बड़ा सपना है.
तस्वीर में खाने की थाली हाथ में लिए युवक कोई शेफ नहीं है, दरअसल ये तो खाने की इन थालियों को सजाकर अपने गांव को संवारना चाहता है. विकास के रास्ते पर आगे ले जाना चाहता है. 31 साल के इस युवक का नाम अजय कुमार है. अजय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और बिहार के रहने वाले हैं.
‘माँ के एक आइडिया ने पहुँचा दिया शहर’
अजय बिहार के कैमूर जिले के भुईफोर गांव के रहने वाले हैं. बताते हैं कि उनके गांव और आसपास का माहौल पढ़ाई लिखाई का बिलकुल नहीं था. गांवों में बेहद गरीबी थी, पिता की भले ही सरकारी नौकरी पुलिस में लग गई थी लेकिन परिवार इतना बड़ा था जिम्मेदारियों के चलते अजय और उनके भाई को गांव में ही रहना पड़ता था, जहां पर पढ़ाई के लिए कोई अच्छा स्कूल नहीं था लेकिन एक बार अजय की मां बीमार हुई और पिता को इलाज के लिए उन्हें शहर लेके जाना था.
ये भी पढ़ें: दरभंगा में देर रात चला बुलडोजर, DMCH परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
मां ने अजय को समझाया कि अगर तुम्हें पिता जी शहर लेकर न चलें तो तुम रोना शुरू कर देना ताकि उन्हें तुम्हें भी शहर लेकर जाना पड़े. अजय ने यही किया और शहर पहुंचते ही कुछ दिन बाद पिता ने उनका एक ठीक-ठाक स्कूल में एडमिशन करवा दिया.
‘अच्छे नंबर के प्रेशर में एग्जाम के पहले हुए बीमार’

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






