
'पिक्चर अभी बाकी है, एक व्यक्ति-एक वोट...', बिहार SIR पर राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग को घेरा
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर चुनाव आयोग को फिर घेरा है. उन्होंने कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वोटर लिस्ट में धांधली और वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर उन्होंने फिर से चुनाव आयोग पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान में लिखा है- एक व्यक्ति, एक वोट. चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वह इसे लागू करे. उन्होंने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है. हम नहीं रुकेंगे. हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने मंगलवार संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक सीट की बात नहीं है, बहुत सारी सीटें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. राहुल गांधी कहा कि चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं. पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं.
उन्होंने कहा कि 'एक व्यक्ति, एक वोट' लागू करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने कहा कि हम (विपक्ष) केवल संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे. बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान दरौंदा में एक महिला (मिंता देवी) की उम्र चुनाव आयोग ने 124 साल बताई है.
यह भी पढ़ें: 'मैं साइन नहीं करूंगा, ये EC का ही डेटा है...', राहुल गांधी बोले- गुमराह कर रहा चुनाव आयोग
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ऐसे अनगिनत मामले सामने आए हैं. राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी बयान आया है. केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उन्होंने (राहुल गांधी ने) प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब बताया है.
यह भी पढ़ें: 'यह अदालत नहीं है...', राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद चुनाव आयोग पर भड़के चिदंबरम

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








