
पिंजरा तोड़ एक्टिविस्ट नताशा नरवाल के पिता का कोविड से निधन, खुद जेल में बंद
AajTak
नताशा को पिछले साल मई में अरेस्ट कर लिया गया था, उन पर आरोप था कि फरवरी महीने में उत्तर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में वो शामिल रही थीं. उन पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं.
'पिंजरा तोड़' की एक्टिविस्ट नताशा नरवाल दिल्ली दंगों के संबंध में तिहाड़ जेल में हैं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनके पिता की मौत हो गई. नताशा को पिछले साल मई में अरेस्ट कर लिया गया था, उन पर आरोप था कि फरवरी महीने में उत्तर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में शामिल रही थीं. उन पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. नताशा नरवाल संविधान बचाने के लिए जेल में है. उनके पिता महावीर नरवाल आज Covid से गुज़र गए. हर बच्ची को काश महावीर जैसे सुन्दर, प्यारे पिता नसीब होते जिन्हें आंदोलन की सज़ा झेल रही बेटी पर गर्व था. इस क्रूर शासन ने इस अनमोल रत्न को नताशा से, हम सब से छीन लिया. नताशा को उनसे दूर रखा pic.twitter.com/HFB8DfHvWL नताशा के परिवार से करीबी एक शख्स ने बताया ''महावीर नरवाल जेल में बंद अपनी बेटी से बात नहीं कर सके, उनका बेटा आकाश जो खुद कोरोना संक्रमित है वो पिता के साथ थे. लेफ्ट एक्टिविस्ट और सिविल सोसाइटी के जागरूक नागरिक लगातार मांग कर रहे हैं कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया जाए.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










