
पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में उमेश यादव की वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
AajTak
24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच खेलना है, जो कि डे-नाइट टेस्ट है. पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में उमेश यादव की वापसी राहत भी खबर है.
भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है. BCCI ने अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. उमेश यादव टीम में शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे, जिनको विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है. BCCI के मुताबिक, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मोटेरा के मैदान पर 21 फरवरी को हुए फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है उनको आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. उमेश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनको भारत वापस लौटना पड़ा था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











