
पिंक बॉल टेस्ट: पहला दिन भारत के नाम, अक्षर-रोहित के दम पर इंग्लैंड पर कसा शिकंजा
AajTak
भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से सिर्फ 13 रनों से पीछे है. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने दो और जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया. इससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक आगाज किया. उसने इंग्लैंड की पहली पारी को 112 रनों पर समेट दिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 57 और अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर नाबाद लौटे. दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले कप्तान विराट कोहली आउट हुए. वो 27 रन बनाए. That's Stumps on Day 1 of the third @Paytm #INDvENG #PinkBallTest! @ImRo45 5⃣7⃣*@imVkohli 2⃣7⃣@ajinkyarahane88 1⃣*#TeamIndia 99/3 & trail England by 13 runs. Scorecard 👉 https://t.co/9HjQB6TZyX pic.twitter.com/P4ziSw1mzz भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से सिर्फ 13 रनों से पीछे है. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने दो और जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया. इससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक आगाज किया. उसने इंग्लैंड की पहली पारी को 112 रनों पर समेट दिया. भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम का ये तीसरा सबसे कम स्कोर है. वो इससे पहले साल 1971 में द ओवल में 101, 1981 में मुंबई में खेले गए मुकाबले में 102 और 1986 में लीड्स में 102 रनों पर आउट हो चुकी है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










