
पिंकी की कहानी... कालाजार को हराया, फिर लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की पाठशाला
AajTak
देवरिया निवासी पिंकी चौहान साल 2015 में कालाजार जैसी भयंकर बीमारी की चपेट में आ गई थी. सही होने के बाद उसने बीमारी के बारे में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया. पिंकी का कहना है कि वो नहीं चाहती कि जो उन्होंने झेला है वो किसी और को झेलना पड़े. पिंकी के इस प्रयास की लोग काफी सराहना कर रहे हैं.
यूपी के देवरिया जिले में 18 साल की एक लड़की ने समाज को कालाजार बीमारी के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया है. उसके इस अभियान को लोग पिंकी की पाठशाला के नाम से पुकारते हैं. अभी तक वो बीस हजार से अधिक लोगों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में जागरूक कर चुकी है.
गौरतलब है कि बनकटा ब्लॉक के नियरवा गांव की रहने वाली पिंकी चौहान साल 2015 में कालाजार जैसी भयंकर बीमारी की चपेट में आ गई थी. उस वक्त वो कक्षा 6 में थी. जिले के कई अस्पतालों में इलाज कराने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसे कुशीनगर के जिला अस्पताल ले गए. यहां इलाज होने पर पिंकी ठीक हुई.
पिंकी ने बताया कि सही होने के साल भर बाद यानी कि 2016 में वो दोबारा इसी बीमारी की चपेट मे आ गई. इस बार उसे स्किन डिजीज वाला कालाजार हो गया था. शरीर पर बड़े-बड़े चकत्ते पड़ गए थे. काफी इलाज कराने के बाद भी फायदा नहीं हुआ. चकत्तों की वजह से लोग उसे घृणा की नजर से देखने लगे थे. हालांकि, बनकटा पीएचसी में चार महीने के इलाज के बाद उसे बीमारी से निजात मिल गई.
2019 में दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिंकी ने संकल्प लिया कि वो इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करेगी. पिंकी का कहना है, "मैं नहीं चाहती कि जो मैंने झेला है वो किसी को झेलना पड़े. इसी वजह से मैंने लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया है".
पिंकी बताती हैं, "मैं पढ़ाई करने के साथ ही रोजाना अपने ब्लॉक के एक गांव को चुनती थी. वहां जाकर लोगों को इकट्ठा कर कालाजार के बारे में बताती थी. मई-जून और फरवरी में आईआरएस के तहत छिड़काव के लिए लोगों को प्रेरित भी करती थी. जब ये जानकारी CFAR (सेंटर फॉर एडवोकेसी रिसर्च) संस्था के जिला समन्वयक दीप नारायण को हुई तो उन्होंने क्लस्टर फोरम में जोड़ा".
पिंकी बताती हैं, "अभी बीए की पढ़ाई करने के साथ ही जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल इंटर कॉलेज और डिग्री कालेज में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही हूं. यह बीमारी बालू मक्खी से होती है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. समय पर इलाज न होने पर मौत तक हो सकती है".

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










