
'पास होना है तो फिजिकल रिलेशन बनाओ' ऐसा कहने वाले RTU के प्रोफेसर पर केस
AajTak
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर बीटेक की छात्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि टेस्ट में पास कराने के बदले में प्रोफेसर छात्राओं से फिजिकल डिमांड करता था. बात नहीं मानने पर सब्जेक्ट में फेल करने की धमकी देता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के एक प्रोफेसर ने परीक्षा में पास कराने के बदले छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर दी. इस मामले से जुड़ा एक आपत्तिजनक ऑडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो प्रोफेसर का है. जिसमें वह एक बिचौलिए छात्र से बात कर रहा है और छात्राओं तक अपनी बात पहुंचाने को लेकर कह रहा है. बीटेक की छात्रा ने इस मामले में एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
पुलिस से की गई शिकायत में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा की छात्रा ने कहा है कि प्रोफेसर उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. ऐसा नहीं करने पर प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी दी थी. छात्रा का आरोप है कि डिमांड पूरी नहीं करने पर प्रोफेसर ने धमकी दी थी कि उसे बैक दे देगा, उसकी जिंदगी खराब कर देगा. छात्रा ने एफआईआर में यह भी आरोप लगाया है कि उसने षड्यंत्रपूर्वक उसे फेल कर दिया था. इसके बाद संबंध बनाने का दबाव बनाया.
प्रोफेसर ने अन्य कई छात्राओं को भी बनाया टारगेट
बीटेक की छात्रा ने दादाबाड़ी थाने में केस दर्ज कराया है. शिकायत में कहा गया है कि उसके सहपाठी छात्र अर्पित के माध्यम से प्रोफेसर गिरीश परमार ने मैसेज भेजा था कि टेस्ट में पास होना है तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी तो अन्य छात्राओं को टारगेट बनाया.
आरोप है कि प्रोफेसर छात्राओं पर दबाव बनाने के लिए अर्पित को माध्यम बनाता है. इसके बाद अर्पित बिचौलियों की तरह छात्राओं को पास कराने का झांसा देता है और प्रोफेसर परमार से शारीरिक संबंध बनाने की बात कहता है.
डीएसपी बोले- केस दर्ज कर मामले की हो रही है जांच

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








