
पासवान और सोरेन सहित इन 5 सियासी परिवारों की कलह का फायदा किसे?
AajTak
परिवारवाद के खिलाफ बिगुल बजाकर बीजेपी दोहरे मजे ले रही है. एक तरफ तो जनता में यह वंशवाद मुद्दा बन चुका है. दूसरे सियासी परिवारों में कलह होने से हर परिवार का एक हिस्सा बीजेपी को सपोर्ट करता दिख रहा है.
मंगलवार का दिन 2 सियासी परिवारों के लिए बड़ा अमंगलकारी दिख रहा है. केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता पशुपति पारस ने एनडीए में कोई सीट न मिलने और लोजपा चिराग गुट को तवज्जो मिलने को अपने साथ अन्याय बताते हुए रिजाइन कर दिया. दूसरी खबर रांची से आई है. सोरेन परिवार में भी कलह चरम पर पहुंच गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झाऱखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा ज्वाइन कर ली. ये पारिवारिक कलह केवल इन दो परिवारों तक ही सीमित नहीं है. पारिवारिक कलह का शिकार महाराष्ट्र ठाकरे और पवार परिवार भी हुआ है, और ऐसी ही कुछ बंगाल के बनर्जी परिवार से भी खबर आई. सवाल यह उठता है कि क्या ऐन लोकसभा चुनावों के समय इन परिवारों में उभरते कलह से किसका फायदा होने वाला है? एक सवाल यह भी है कि क्या इन परिवारों में कलह किसी रणनीति का हिस्सा है?
1- पशुपित पारस को हल्के में लेना खतरनाक
पासवान परिवार की लड़ाई में अकसर पशुपति पारस का शून्य के तौर पर आंकलन होता है. पर ऐसा नहीं है. चाचा भतीजे के झगड़े में नुकसान तो लोजपा के दोनों गुटों का होने ही वाला है. पशुपति का सामर्थ्य समझने के लिए हमे थोड़ा पासवान परिवार के इतिहास में जाना होगा. रामविलास पासवान अपने भाई राम चंद्र पासवान जो कि प्रिंस राज के पिता हैं, को केंद्रीय राजनीति में रखते थे,जबकि पशुपति पारस को वो अपने गृह क्षेत्र अलौली से विधायक बनवाते थे. ताकि उनके सहारे प्रदेश की राजनीति पर भी पकड़ बनी रहे. यही कारण था कि रामविलास राष्ट्रीय और पशुपति प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे. सन् 2000 में जब नीतीश सात दिन के सीएम बने तब उनके साथ सुशील मोदी और पशुपति पारस ही मंत्री बने थे. मतलब रामविलास के सियासी वारिस तब पारस ही थे. 2017 में भी जब नीतीश राजद का साथ छोड़ बीजेपी के साथ आए तो पारस फिर नीतीश सरकार में मंत्री बने थे.
रामविलास पासवान अपने छोटे भाई पशुपति को कितना मानते थे ये तब सामने आया जब 2019 में जब खुद राज्यसभा गए तो पशुपति को हाजीपुर की सेफ सीट दी. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि वो चाहते तो बेटे चिराग को हाजीपुर से सांसद बना सकते थे. रामविलास पासवान के निधन के बाद जब चिराग ने विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई तो पारस नाराज हो गए. इस चुनाव में चिराग ने 143 उम्मीदवार उतारे इनमें से 45 ने जेडीयू उम्मीदवारों को हराने में अहम रोल निभाया.
जब चिराग बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, तब पार्टी पारस ही चला रहे थे. ऐसे में पशुपति को कमजोर समझना भारी भूल होगी. यह कुछ वैसे ही चूक है जैसे उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने शिवपाल की उपेक्षा करके की थी. जिसका फल समाजवादी पार्टी आज तक भुगत रही है. जाहिर है कि दोनों अगर एक साथ रहते तो ज्यादा मजबूत होते. दोनों की आपसी लड़ाई का नुकसान लोजपा को भी हो सकता है. अगर पशुपति पारस महागठबंधन की ओर से हाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ जाते हैं तो चिराग के लिए मुश्किल भी हो सकती है.
2- सोरेन परिवार की कलह से इंडिया गठबंधन को नुकसान

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






