
पालघर में शर्मनाक वारदात... किशोरी से किया रेप, फिर कराया अबॉर्शन... पुलिस ने भाई और चाचा को किया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक किशोरी ने अपने भाई और चाचा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में किशोरी ने कहा कि उसके साथ चाचा और भाई ने कई बार रेप किया, फिर जबरन अबॉर्शन करा दिया. पुलिस ने आरोपी भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां किशोरी के साथ उसके चाचा और भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसका अबॉर्शन करवा दिया. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला पालघर का है. पुलिस का कहना है कि यहां की रहने वाली 16 साल की लड़की के साथ उसके भाई और चाचा ने बार-बार रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई. जब आरोपियों को इस बात का पता चला तो वे लड़की को लेकर मेडिकल हेल्प में गए और अबॉर्शन करवा दिया.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: 14 साल की लड़की को रेप का बाद उतारा मौत के घाट, ऐसे पकड़ में आया आरोपी ई-रिक्शा चालक
अपनी शिकायत में लड़की ने कहा है कि बीते साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच उसके भाई और चाचा ने कई बार उसके साथ घिनौना काम किया. इस दौरान जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी चाचा किशोरी को गर्भपात के लिए मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक चिकित्सा सुविधा में गर्भपात के लिए ले गए थे.
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप, गर्भपात कराने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस ने आरोपी भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र नहीं बताई गई है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









