
पालघर में मां बनी कातिल, बॉयफ्रेंड से प्रग्नेंट हुई बेटी तो गुस्से में कर दी हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में एक मां कातिल बन गई और अपनी प्रग्नेंट बेटी की हत्या कर दी. दरअसल महिला की बेटी अपने बॉयफ्रेंड से प्रग्नेंट हो गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही मां ने गुस्से में बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इसमें महिला की छोटी बेटी ने भी मां का ही साथ दिया. पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपनी 20 साल की प्रग्नेंट बेटी की हत्या कर दी. इस अपराध में महिला की 17 साल की छोटी बेटी ने भी महिला का साथ दिया. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को सुधार गृह भेजा गया है.
पहले बताया हादसा, पोस्टमार्टम से खुला राज
दरअसल यह घटना 19 फरवरी को सामने आई थी, जब पुलिस ने पहले इसे एक आकस्मिक मृत्यु का मामला माना था, लेकिन जब मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और परिजनों से गहन पूछताछ की गई, तो इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आई. जांच में पता चला कि महिला ने अपनी ही बेटी की निर्मम हत्या की थी, जिसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रग्नेंट होने से नाराज थी मां, बेरहमी से हत्या
पुलिस के अनुसार, मृतका का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह गर्भवती हो गई थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी मां बेहद गुस्से में थी और इसे परिवार की बदनामी मान रही थी. इसी नाराजगी के चलते उसने अपनी 17 साल की बेटी की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के दिन मां और नाबालिग बेटी ने मिलकर 20 साल की बड़ी बेटी को पीटा. आरोपी मां ने बेटी के हाथ पकड़ लिए, जबकि छोटी बहन ने उसकी उंगलियों को दांतों से काटा. इसी बीच, मां ने गले में लेस (फीता) लपेटकर उसका दम घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








