
AAP सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट, तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर ढेर
AajTak
AAP सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन के भिखीविंड इलाके में पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया. मृतक की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह अफरीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी था और सरपंच हत्या की साजिश में शामिल था.
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरपंच हत्याकांड से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. तरनतारन जिले के भिखीविंड इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत हो गई. यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और सीआईए तरनतारन की संयुक्त टीम ने की.
जानकारी के मुताबिक भिखीविंड के पूहला इलाके के पास संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुर सिंह की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही उस व्यक्ति ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. गैंगस्टर की गोली एक पुलिसकर्मी को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से पुलिसकर्मी की जान बच गई.
बुलेटप्रूफ जैकेट से पुलिसकर्मी की जान बची
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए आरोपी की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर के रूप में हुई है, जो कथूनंगल का रहने वाला था.
पुलिस के अनुसार हरनूर सिंह उर्फ नूर, अफरीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी सहयोगी था. यह गिरोह डोनी बल गैंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी AAP सरपंच जर्मल सिंह की हत्या की साजिश और रेकी में शामिल था.
जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हुआ

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








