
'वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में मिले 100% हिंदू छात्रों को दाखिला, वरना हो बंद', राष्ट्रीय बजरंग दल की मांग, जमकर विरोध प्रदर्शन
AajTak
Mata Vaishno Devi Medical College Row: राष्ट्रीय बजरंग दल ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया, तो पूरे केंद्र शासित प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा.
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर जम्मू में सियासत और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. राष्ट्रीय बजरंग दल की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मंगलवार को बीसी रोड त्रिकुटा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए श्राइन बोर्ड का पुतला दहन किया. संगठन ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नियमों और इसके बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि हमने 5 नवंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज के खिलाफ पहला विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद से संगठन लगातार सड़कों पर है.
हिंदू संगठन ने कहा कि संगठन की मुख्य मांग है कि या तो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस मेडिकल कॉलेज को बंद करे और वहां गुरुकुल की स्थापना करे, या फिर मेडिकल कॉलेज में 100 प्रतिशत हिंदू छात्रों को ही प्रवेश दिया जाए.
उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं और चढ़ावे के रूप में दिया गया धन हिंदू धर्म के उत्थान, गुरुकुलों, गौशालाओं और यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च किया जाना चाहिए, लेकिन श्राइन बोर्ड इस धन का उपयोग एक विशेष समुदाय के लोगों को डॉक्टर बनाने में कर रहा है, जिसे हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा.
राकेश बजरंगी ने यह भी कहा कि दो दिन पूर्व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेज का अधूरा निरीक्षण किया, जिसमें यह सामने आया कि कॉलेज को जल्दबाजी में खोला गया है और मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं एवं मापदंड पूरे नहीं किए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि एनएमसी आज अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा.
उन्होंने मांग की कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि मेडिकल कॉलेज को इतनी जल्दबाजी में क्यों खोला गया और इसमें मेडिकल कॉलेज के निदेशक जसपाल शर्मा, जेके बीओपी और सरकार की भूमिका क्या रही? उन्होंने कहा कि इन सभी को जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








