
पार्टी का सबसे बड़े रणनीतिकार को जेल, कैसे चुनाव लड़ेगी AAP, दिल्ली-पंजाब में क्या होगा?
AajTak
केजरीवाल के घर पर जिस तरह से ईडी की टीम भारी फोर्स के साथ पहुंची है, ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आशंका व्यक्त की है कि केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है. कथित शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के दो नेता पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शराब नीति घोटाला मामले में ED की टीम गुरुवार देर शाम उनके घर पहुंची है. ED के ज्वाइंट डायरेक्टर खुद अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए उनके घर पर मौजूद हैं. दरअसल, 2 नवंबर से 21 मार्च के बीच ED ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 9 समन भेजे थे. लेकिन केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हो रहे थे. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि अगर केजरीवाल पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाए. हालांकि हाईकोर्ट से केजरीवाल को राहत नहीं मिली.
केजरीवाल के घर पर जिस तरह से ईडी की टीम भारी फोर्स के साथ पहुंची है, ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आशंका व्यक्त की है कि केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है. कथित शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के दो नेता पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं. इस बीच अब सवाल उठता है कि अगर अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है तो क्या होगा? सवाल ये भी है कि अगर आम आदमी पार्टी का स्टार रणनीतिकार ही गिरफ्तार हो गया तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव कैसे लड़ेगी और पार्टी का दिल्ली-पंजाब में क्या होगा.
लोकसभा चुनाव में कैसे होगी AAP की तैयारी?
दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी की स्थिति में चुनावी अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के बड़े चेहरे भगवंत मान, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्डा पर आ जाएगी. केजरीवाल पार्टी के चाणक्य कहे जाते हैं और अगर वही गिरफ्तार हो जाते हैं तो AAP की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी. जानकारों की मानें तो अगर केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई तो पार्टी के उक्त बड़े नेता ही लोकसभा की तैयारियों में मजबूती से जुटेंगे. इनकी कोशिश होगी कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ्तारी को भुनाया गया था, ऐसे ही आगामी लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे को भी भुनाया जाए. आप की कोशिश होगी कि जनता के बीच पीड़ित बनकर सहानुभूति हासिल करें. यानी इसको भुनाकर पार्टी चुनावी फायदा लेने की कोशिश करेगी. हालांकि केजरीवाल की गिरफ्तारी होगी या नहीं और इसका कितना फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
जेल से चलेगी सरकार: AAP
आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही कह चुके हैं कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, तो दिल्ली सरकार जेल से चलाई जाएगी. आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक न्यूज एजेंसी को दिल्ली के मुख्यमंत्री को हिरासत में लिए जाने की स्थिति में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा तय किया जाएगा. लेकिन अगर पूरी पार्टी जेल में है तो सरकार और पार्टी जेल से ही चलेगी. और यही भाजपा चाहती है कि हर कोई जेल में हो. वे चाहते हैं कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त तीर्थयात्रा, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएं लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं होने देंगे.”

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










