
पार्क में घूमते हुए लड़की को मिला हीरा... कीमत है 23 लाख रुपये, बनवाएगी सगाई की अंगूठी
AajTak
एक भाग्यशाली लड़की को अर्कांसस पार्क में टहलते हुए 27 हजार डॉलर का हीरा मिला. हीरा हाथ में उठाते ही वह टनों के बल बैठ गई और रो पड़ी. अब उसने इस हीरे से अपनी सगाई की अंगूठी बनवाने का फैसला लिया है.
शादी की अंगूठी बनवाने पर पैसा खर्च करने के बजाय एक लड़की ने हीरा खोजनी की ठानी और कुछ सप्ताह की खोज के बाद सच में उसे हीरा मिल गया. अब उसने अंगूठी के साथ-साथ पूरी शादी का खर्च भी इससे निकाल लिया है. क्योंकि इसकी कीमत 23 लाख रुपये है. जबकि, सगाई के लिए एक अंगूठी बनवाने में 5,500 डॉलर यानी 5 लाख रुपये खर्च होते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 31 साल की मिचेरे फॉक्स हीरे की खोज में अर्कांसस के क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क पहुंची थी. वहां तीन सप्ताह बिताने के बावजूद उसे कुछ नहीं मिला. आम दिनों की तरह ही वह उस इलाके में ठहल रही थी. तभी उसे 2.30 कैरेट का सफेद हीरा मिला. इसकी कीमत लगभग 27,000 डॉलर (23 लाख रुपये) है.
युवती ने कभी नहीं देखा था असली हीरा मिचेर ने कहा कि यह एक ऐसी खोज है जिससे उसकी शादी के काफी पैसे बच गए. मैनहट्टन में रहने वाली इस युवती ने बताया कि मैंने अपने हाथों में कभी असली हीरा नहीं देखा था, इसलिए मुझे पक्का यकीन नहीं था. जब मुझे पता चला कि यह असल में हीरा ही है तो मैं घुटनों के बल बैठ गई और रोने लगी.
क्रेटर ऑफ डायमंड्स से खोजे जा चुके हैं 75000 हीरे हाल ही में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाली फॉक्स ने पार्क के हीरा-खोज क्षेत्र में एक साहसिक अभियान के साथ अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का निर्णय लिया. यह 37.5 एकड़ का ऐतिहासिक स्थल है, जहां 1900 के दशक के आरंभ से अब तक 75,000 से अधिक उत्कृष्ट पत्थर खोजे जा चुके हैं.
एक हालिया अध्ययन के अनुसार , सगाई की अंगूठी की राष्ट्रीय औसत लागत 5,500 डॉलर होती है. फॉक्स और उनके होने वाले दूल्हे ने उनके हीरा खोजने के निर्णय का पूर्ण समर्थन किया था. अब दोनों इस खोज को लेकर काफी खुश हैं. एक शादी पर देश में जोड़ों को न्यूनतम 26,000 डॉलर से अधिक खर्च करना पड़ सकता है, ऐसे में ये हीरा इनके लिए काफी महत्वपूर्ण है.
अंगूठी पर काफी ज्यादा पैसा खर्च करना व्यर्थ लगा फॉक्स का कहना है कि जब शादी करना इतना महंगा हो तो अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ शादी की अंगूठी के लिए एक महंगे पत्थर पर उड़ाना मुझे नागवार गुजारा. इसलिए उन्होंने क्रेटर ऑफ डायमंड में जाकर हीरा खोजने की ठानी. मैंने खोजबीन की, और पता चला कि दुनिया में ऐसा करने के लिए एकमात्र जगह हमारे घर के पीछे, अर्कांसस में ही थी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












