
पार्क की गई स्कूटी से फंसकर गिरा बच्चा, पीछे से आई गाड़ी ने कुचला, बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा- Video
AajTak
चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां एक 7 वर्षीय बच्चे को माल वाहक वाहन ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां 7 साल के बच्चे की सड़क पर एक अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई. यह दुखद दुर्घटना शनिवार दोपहर बेंगलुरु के चामराजपेट के हेल गुड्डदाहल्ली में हुई. एक पार्क की गई स्कूटी के हैंडल से गलती से कंधा टकराने के बाद छोटा लड़का जमीन पर गिर गया. वहीं, पीछे से आ रहे एक मालवाहक वाहन ने लड़के के सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: UP: सूंड से उठाया और जमीन पर पटका, फिर कुचला... हाथी के हमले से 26 वर्षीय शख्स की मौत
वीडियो में देखा जा सकता है. गेट के सामने कुछ स्कूटी पार्क की गई है. इसी दौरान एक व्यक्ति जा रहा होता है. उसके पीछे से एक 7 वर्षीय छोटा बच्चा आ रहा होता है. बच्चा जैसे ही घर के बाहर सड़क के किनारे पार्क की गई स्कूटी के पास पहुंचता है, वैसे ही वह स्कूटी के हैंडल से टकरा जाता है. जिससे वह लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता है.
इसी बीच पीछे से आ रही एक माल वाहक गाड़ी की पीछे की पहिया बच्चे के सिर को कुचल देती है. जिससे बच्चे की मौत हो जाती है. इस घटना के बाद माल वाहक वाहन रुक जाता है. पीछे से आ रहे लोगों की जब नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बच्चे को वाहन के नीचे से खींचकर साइड में किया.
यह भी पढ़ें: Assam: SUV ने चार बच्चों को कुचला... 3 की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम
इस दौरान माल वाहक वाहन में सवार एक व्यक्ति उतरता है और आगे की तरफ भाग जाता है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया या नहीं? इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के इस वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










