
'पार्किंग से बाइक लेने गए थे पति, फिर लौटे नहीं...', चेन्नई हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पत्नी की आपबीती
AajTak
कार्तिकेयन की पत्नी शिवरंजनी ने कहा कि मेरे पति पार्किंग से अपनी बाइक लेने गए थे. मैं उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थी, क्योंकि वहां फोन काम नहीं कर रहे थे. दो घंटे तक मैं इंतजार करती रही. मैं फिर भी फोन करती रही और अचानक 3.15 बजे किसी ने कॉल रिसीव की और मुझे बताया कि मेरे पति बेहोश हो गए हैं और मुझे तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा. मौके पर जाने में मुझे सिर्फ 10 मिनट लगे. वहां मैंने अपने पति को जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा.
तमिलनाडु के चेन्नई में मरीना बीच पर इंडियन एयरफोर्स की ओर से रविवार को एयर शो का आयोजन किया गया था, एयर शो के बाद अफरा-तफरी में जान गंवाने वाले 34 वर्षीय कार्तिकेयन की पत्नी ने कहा कि मेरे पति मुझे और हमारे 2 साल के बेटे को कार्यक्रम स्थल पर छोड़कर करीब एक किमी दूर पार्किंग में खड़ी बाइक लेने गए थे, लेकिन कभी वापस नहीं लौटे. तिरुवोत्रियुर निवासी कार्तिकेयन एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. वह अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ उन लाखों परिवारों में से एक थे, जिन्होंने एयर शो देखा. बता दें कि एयर शो के बाद हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मरीना रोड पर पानी भरा हुआ था, यहां किसी भी तरफ हिलना-डुलना संभव नहीं था. गर्मी के चलते कई लोग बेहोश होने लगे और उन्हें सड़क के दोनों ओर बैठा दिया गया और परिवार के सदस्य उन्हें पंखा झल रहे थे. कई लोगों ने प्रेसीडेंसी कॉलेज और अन्य इमारतों की बाड़ को फांदने की कोशिश की, ताकि पेड़ों के नीचे थोड़ी छाया और सांस लेने के लिए जगह मिल सके. इस स्थिति के बीच कार्तिकेयन ने संघर्ष किया और लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर नेपियर ब्रिज पहुंचे. यह जानते हुए कि उनका परिवार अब और नहीं चल सकता, कार्तिकेयन ने उन्हें बस स्टॉप के पास रुकने के लिए कहा.
'मेरे पति जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे'
कार्तिकेयन की पत्नी शिवरंजनी ने कहा कि मेरे पति पार्किंग से अपनी बाइक लेने गए थे. मैं उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थी, क्योंकि वहां फोन काम नहीं कर रहे थे. दो घंटे तक मैं इंतजार करती रही. मैं फिर भी फोन करती रही और अचानक 3.15 बजे किसी ने कॉल रिसीव की और मुझे बताया कि मेरे पति बेहोश हो गए हैं और मुझे तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा. मौके पर जाने में मुझे सिर्फ 10 मिनट लगे. वहां मैंने अपने पति को जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा. हम उन्हें एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मुझे नहीं पता कि दो घंटे तक उनके साथ क्या हुआ. इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
इसके बाद शिवरंजनी जब कार्तिकेयन के पार्थिव शरीर को लेने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के सामने इंतजार कर रही थीं, तो उन्हें बताया गया कि 'मौत का कारण' पता नहीं चल सका है. लेकिन शिवरंजनी ने पति की मौत का कारण पता चलने तक शव लेने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्हें ये देखकर झटका लगा कि अधिकारियों ने उनके दूर के एक रिश्तेदार को ले जाकर उसके हस्ताक्षर लिए और शव को एम्बुलेंस में रख दिया. शिवरंजनी ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि वहां क्या क्या हो रहा है, न तो मैंने और न ही कार्तिकेयन की मां ने कागजात पर हस्ताक्षर किए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











