
पारस अस्पताल में 22 लोगों की मौत पर बोले अखिलेश- खुद पर FIR दर्ज करे UP सरकार
AajTak
आगरा के पारस अस्पताल में हुए हादसे पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे. अखिलेश यादव ने इस हादसे को चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा बताया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है.
आगरा के श्री पारस अस्पताल में हुए हादसे पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे. अखिलेश यादव ने इस हादसे को चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा बताया है. आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल में 22 लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है। दिवंगतों को श्रद्धांजलि! ये घटना उत्तर प्रदेश की ‘चिकित्सा व्यवस्था’ पर एक बड़ा धब्बा है। शासन-प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है। उप्र की भाजपा सरकार अब अपने ख़िलाफ़ FIR करे। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है. इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है. दरअसल आगरा के श्री पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे के सामने आने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है, वहीं संचालक के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. श्री पारस हॉस्पिटल में हुए हादसे पर अब जमकर राजनीति हो रही है. सियासी पार्टियां सत्तारूढ़ सरकार को जमकर घेर रही हैं. समाजवादी पार्टी से पहले कांग्रेस योगी सरकार से तीखे सवाल पूछ चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि बीजेपी सरकार में ऑक्सीजन और मानवता की भारी कमी है. वहीं प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत के लिए जिम्मेदार का नाम पूछा है.आगरा का पारस हॉस्पिटल सीज, ऑक्सीजन की कमी से 22 लोगों की मौत का वीडियो वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











