
पायलट ने बीच रनवे पर रोका प्लेन, एअर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले मिली गड़बड़ी
AajTak
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया. एअर इंडिया का एक विमान हैदराबाद से मुंबई जा रही थी. तभी विमान में तकनीकी खराबी सामने आई और पायलट ने विमान को टेकऑफ से पहले ही रनवे पर रोक दिया. यात्रियों को दूसरे विमान के जरिए मुंबई भेजा गया.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. आज (शुक्रवार) को एअर इंडिया का एक विमान हैदराबाद से मुंबई जा रही थी. तभी विमान में तकनीकी खराबी सामने आई और पायलट ने विमान को टेकऑफ से पहले ही रनवे पर रोक दिया.
पायलट की ओर से समय पर की गई कार्रवाई की वजह से संभावित खतरा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. एअर इंडिया की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों के लिए दूसरी विमान की व्यवस्था कराई और उससे यात्रियों को मुंबई भेजा.
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसा
12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया का विमान AI-171 दुर्घटना का शिकार हो गया था. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, विमान का दोनों इंजन फेल हो गया और विमान पास में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के एक इमारत से जाकर टकरा गई. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई. साथ ही साथ बीजे मेडिकल कॉलेज जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां के 22 लोग भी इस हादसे के शिकार हो गए.
शवों की पहचान करने के लिए डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल (डीएनए) प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया. अब तक हादसे में मारे गए 231 शवों की पहचान डीएनए सैंपल के जरिए हो गई है और 210 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है.
इस विमान हादसे में ब्रिटिश नागरिक विश्वाशकुमार रमेश की ही जान बच सकी. रमेश का जिंदा बचना अविश्वनीय है. क्योंकि प्लेन में सवार अन्य 241 लोगों की मौत हो गई और वह बस अकेले यात्री बचे.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








