
पानी से लबालब दुबई, कहीं टॉरनैडो और कहीं ज्वालामुखी फूटा... 30 दिन में 11 घटनाओं ने दुनिया को दहला दिया, Video
AajTak
अप्रैल का महीना आपदाओं से भरा पड़ा था. दुनिया ने 30 दिनों में 11 चरम प्राकृतिक आपदाएं देखीं. रेगिस्तान में बाढ़ आई. पहाड़ टूटे, सड़कें धंसी... सैकड़ों लोग मारे गए. लाखों विस्थापित हुए. दुबई में एक महीने में तो दो बार भयानक बारिश हो गई. आइए देखते हैं इन आपदाओं के Video...
अप्रैल का पूरा महीना चरम प्राकृतिक आपदाओं (Extreme Weather Events) से भरा पड़ा था. कहीं बाढ़ आ रही है. कहीं भूकंप. तो कहीं तूफान. अफ्रीका हो या चीन, रूस हो या ताइवान, यूरोप हो या अमेरिकी इलाका. दुनिया का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है, जहां पर मौसम ने अपने अजीबो-गरीब रंग दिखाए.
रेगिस्तानी दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में धुआंधार बारिश हुई. अफ्रीका में बाढ़ से सैकड़ों लोग मारे गए. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फूटा. यूरोप में तूफान आया. कहीं आसमान का रंग बदल गया तो कहीं बेमौसम बारिश ने पहाड़ी सड़कें धंसा दीं.
1. पूर्वी अफ्रीका की बाढ़
पूर्वी अफ्रीका की बाढ़ में केन्या सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. 40 वर्षों से वहां सूखा था. इस बार बारिश हुई लेकिन तबाही वाली. 180 लोगों की मौत हो गई. तंजानिया में बारिश और बाढ़ से 155 लोगों की मौत हो गई. बुरुंडी में फ्लैश फ्लड आया. करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ.
2. रूस में भयानक बाढ़
रूस और कजाकिस्तान में दशकों का रिकॉर्ड टूट गया. यहां पर कई दशक में पहली बार इस तरह की बाढ़ आई. कजाकिस्तान में 7 लोगों की मौत हो गई. दोनों देशों में लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










