
पानी भर कर लाने में महिलाओं के बर्बाद हो रहे हैं 20 करोड़ घंटे: UNICEF रिपोर्ट
AajTak
दुनियाभर के ग्राउंडवाटर का करीब 25 फीसदी अकेले भारत में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बारिश के पानी का सिर्फ 8 फीसदी हिस्सा ही भारत दोबारा इस्तेमाल कर पाता है.
विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैच द रेन अभियान लॉन्च किया. इस अभियान के तहत बारिश के पानी को सुरक्षित रखने के अभियान को आम लोगों तक फैलाने की कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जल शक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. असल में, पूरी दुनिया में जल संकट एक बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है. ऐसे में यूनिसेफ की जल संकट पर विश्वव्यापी रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर की महिलाएं बीस करोड़ घंटे सिर्फ पानी भरकर लाने में बिता देती हैं. वहीं दुनियाभर के ग्राउंडवाटर का करीब 25 फीसदी अकेले भारत में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बारिश के पानी का सिर्फ 8 फीसदी हिस्सा ही भारत दोबारा इस्तेमाल कर पाता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











