
पानी, परंपरा और परिशुद्धि का विज्ञान: प्रक्षालन, वजू, स्नान
AajTak
Wazu: काशी की ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील करने के बाद 'वजू' की काफी चर्चा है. मुस्लिम धार्मिक स्थलों में प्रवेश से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध होते हैं, उसे ही 'वजू' कहा जाता है.
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में मौजूद वजूखाने में कथित रूप से शिवलिंग मिलने के दावे पर बहस छिड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में वजू करने के स्थान को सील करने को कह दिया है. लेकिन मस्जिद में नमाज पर कोई पाबंदी नहीं है. माना जा रहा है कि मुस्लिम धर्मावलंबी अब वैकल्पिक जगह से वजू करके नमाज पढ़ने जाएंगे. हालांकि, वजू पर विवाद का तो कोई तुक होना नहीं चाहिए. पवित्र, पाक, आस्था स्थल या धर्म स्थल में प्रवेश करने से पहले शारीरिक शुद्धि तो आवश्यक है.
सनातन परंपरा में भी हाथ-पैर धोकर ही इन स्थलों में जाने की सीख बच्चों को बचपन से ही घुट्टी में पिलाई जाती है. ये घुट्टी धर्म और पंथ से निरपेक्ष होती है यानी सभी अपने बच्चों को पिलाते ही हैं. क्योंकि बच्चे वही करते हैं जो घर में होता हुआ देखते हैं. इसे ही हम संस्कार कहते हैं. तभी तो किसी शायर ने क्या खूब कहा है -
ज़बान ए तिफ्ल से खुलते हैं खानदान के राज़. अदब, सलीके शऊर सब घर से मिलते हैं!!
ये परंपरा भारत या कहें एशिया में कमोबेश हर धर्म में मिल जाती है. पारसी अपने अग्नि मंदिर में प्रवेश से पहले हाथ पैर धोने के साथ साथ एक तय धार्मिक प्रक्रिया से भी गुजरते हैं. उन्हें कुछ पवित्र आध्यात्मिक वस्तुएं धारण करनी अनिवार्य हैं तभी को प्रवेश करते हैं अग्नि मंदिर में.
वैसे भी ये तो सभी जानते हैं कि कहीं भी बाहर से आकर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, अगियारी यानी अग्नि मंदिर या फिर मठ या विहार में प्रवेश करने पर पैरों में गंदगी, किटाणु, विषाणु के पैरों के जरिए अंदर प्रवेश करने की आशंका रहती है. जो शारीरिक और मानसिक सेहत पर असर डाल सकती है. यानी चित्त की एकाग्रता पर बुरा प्रभाव कर सकती है.
धर्म स्थान पर या इबादतगाह में या फिर उपासना गृह में प्रवेश करने से पहले हाथ-पैर चेहरा धो लेने से शारीरिक ताजगी और मानसिक शांति भी मिलती है. आध्यात्मिक विशेषज्ञ ओशो ने भी अपने प्रवचन में कहा है कि बहते पानी या जल स्रोत के पास जाना, रहना, उसके संपर्क में आने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ मस्तिष्क में शांति और एकाग्रता बढ़ती है. उससे ध्यान आसानी से लग जाता है. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है. तभी तो दुनिया के सारे तीर्थ स्थल नदियों या सरोवरों या पानी के चश्मों या जलस्रोतों के आसपास ही हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










